Wednesday, April 27, 2011

प. बंगाल चुनाव: तीसरे चरण का मतदान शुरू

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार सुबह विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत तीन जिलों की 75 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में पहुंचे मतदाताओं की लम्बी लाइनें देखने को मिलीं।

तीसरे चरण में कोलकाता और पड़ोसी जिलों उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना के 14,419,669 मतदाता 479 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। इस चरण में भाग्य आजमा रहे अधिकांश उम्मीदवार राजनीति या अन्य क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां हैं।

प. बंगाल चुनाव: तीसरे चरण का मतदान बुधवार को

शहर और प्रदेश पुलिस नियंत्रण केंद्र का कार्यभार सम्भाल रहे एक अधिकारी ने कहा, "मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और अब तक यह शांतिपूर्ण रहा है। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।"

कोलकाता में विधानसभा की 11 सीटें हैं, जबकि उत्तरी 24 परगना में 33 और दक्षिणी 24 परगना में 31 विधानसभा सीटें हैं।

इस चरण में जिन सीटों पर मतदान चल रहा वह प्रमुख विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां के कुल 75 विधानसभा क्षेत्रों में से 66 में तृणमूल कांग्रेस और उसकी गठबंधन सहयोगी पार्टी सोशलिस्ट यूनिटी सेंट्रर ऑफ इंडिया- कम्युनिस्ट को बढ़त मिली थी।

No comments:

Post a Comment